बासोट-कमेटपानी के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, चार घायल
एस आर चंद्रा की रिपोर्ट
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। तहसील मुख्यालय भिकियासैण से लगभग -12 किमी दूर बासोट के पास कमेटपानी में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को108 से सीएचसी भिकियासैण पहुँचाया।
सोमवार सुबह तड़के विल्ली से भिकियासैंण- सिनार आ रही स्विफ्ट कार संख्या-यूके 18-0992 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। बासोट के पास हुई दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने जब दुर्घटना ग्रस्त वाहन को देखा तो पुलिस को सूचित किया । इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर108 से अस्पताल पहुंचाया, जहां कंचन भास्कर ने वाहन मे ही समुचित उपचार दिया।
दुर्घटना में घायल बिशन सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 48 वर्ष ग्राम पोस्ट सिनार, चालक बहादुर सिंह नारायण सिंह उम्र 44 वर्ष ग्राम पोस्ट सिनार, राजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 38 ग्राम पोस्ट सिनार, जगमोहन सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी जैनल घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वाहन दुर्घटना का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश