औद्योगिक पार्क के बाइक सवार सुरक्षा गार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचला

खबर शेयर करें 👉

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। रविवार की देर रात्रि ललित मोहन भट्ट पुत्र पुरुषोत्तम भट्ट निवासी नगला, नानकमत्ता सिडकुल से लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने ललित को कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि पूरा सिर कुचल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। ललित औद्योगिक पार्क की कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। चार वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। ललित का तीन वर्ष का बेटा है। ललित की मौत से परिवार में कोहराम है। पुलिस दुर्घटनास्थल के नजदीक के सीसीटीवी खंगाल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119