उक्रांद के भानू जोशी ने इक्कीस सौ रुपए के शपथ पत्र में जारी किया घोषणा पत्र-
विधायक बने तो नहीं लेंगे तनख्वाह-पेंशन-
शिवेंद्र गोवामी। अल्मोड़ा 10 दिसंबर। उत्तराखंड क्रांति दल के अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि मौजूदा दौर में लाभप्रद व्यवसाय बन चुकी राजनीति की सालों पुरानी परंपरा को वह तोड़ने का ऐलान करते हैं। जिसकी शुरूआत वह स्वयं से करते हैं कि यदि वह विधायक बनते हैं तो वह कभी भी कोई तनख्वाह व पेंशन नहीं लेंगे। लाखों की यह रकम जरूरतमंदों की सेवा व विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए खर्च होगी। उन्होंने बकायदा इस आशय का एक 2100 रूपये का शपथ पत्र भी सार्वजनिक किया। भानु प्रकाश जोशी ने यहां होटल शिखर के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा मौजूदा दौर में नेता और कर्मचारी में कोई अंतर नहीं रह गया है। एक विधायक मंत्री की तनख्वाह व पेंशन आईएएस, पीसीएस से भी ज्यादा होती है। यहां लोग सेवा करने नहीं, बल्कि भौतिक सुख -सुविधाएं व धन-संपदा जोड़ने के लिए आते हैं।
यही कारण है कि उन्होंने अब इस परंपरा को तोड़ने का फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनैतिक दलों ने विगत 20 सालों में यदि कोई काम किया है तो वह केवल अपनी तनख्वाह व पेंशन बढ़ाने पर ध्यान दिया है। हाल में गैरसैंण सत्र के दौरान सदन में मंत्री-विधायकों ने अपनी तनख्वाह-पेंशन 124 गुना अधिक बढ़ा दी है। वहां पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश गोस्वामी, जिला महामंत्री दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी, नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल, कार्यालय सचिव जेएल टम्टा, कृष्ण कुमार, आशीष जोशी, निरंजन तिवारी, नवीन कुमार, मनोज सिंह, मोहन कनवाल, राजेंद्र प्रसाद आदि उक्रांद नेता व सदस्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग