भास्कर पांडे पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज-
अल्मोड़ा 2 अक्टूबर माओवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 20 हजार के इनामी माओवादी भाष्कर पांडे के खिलाफ अब राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। उससे बरामद दो पैनड्राइव की जांच करने पर उसमें देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने संबंधी दस्तावेजों के साथ ही पार्टी का अलग संविधान व प्रतिबंधित संगठन से संबंधित साहित्य मिले। इन्हें कई फोल्डर में सेव किया गया था।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि माओवादी से बरामद दोनों पैनड्राइव की जांच के लिए सीओ ने न्यायालय से अनुमति मांगी थी। जांच में जो चीजें सामने आईं हैं। उस आधार पर राजद्रोह का मुकदमा लिखा गया है। मामले की अभी जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू