भतरौजखान पुलिस ने महाविद्यालय मे चलाया जागरूकता कार्यक्रम

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण (अल्मोडा़)। तहसील भिकियासैण के अन्तर्गत थाना भतरौजखान पुलिस द्वारा राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान में छात्र छात्राओं को महिला अपराध/महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, साईबर अपराध, यातायात नियमों व नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

सभी को उत्तराखंड पुलिस एप के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक ने एप डाउनलोड कर घर बैठे एप में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया,और इस जानकारी को अपने घर व आस-पास के लोगों को भी बताने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112,1090,1098 व 1930 की भी विस्तृत जानकारी दी गयी।इस मौके पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक व छात्र- छात्राऐं मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119