भिकियासैंण-बाघ के आतंक से ग्रामीण भयभीत
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। पिछले कई समय से नौला व स्यौतरा में बाघ का आतंक छाया हुआ है, जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है। इसी क्रम में आज बन विभाग के बन क्षेत्राधिकारी मदन लाल आर्य ने नौला में बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय के आसपास क्षेत्र नौला सहित स्यौतरा मे में इन दिनों कयी समय से बाघ का आतंक छाया हुआ है,
जिसमें महेन्द्र सिंह निवाशी स्योंतरा की एक गाय, व मोहन सिंह तथा बाग सिंह की मुर्गिया बाघ ने मार दी है। इसकी सूचना पर तुरंत बन विभाग क्षेत्र जौराशी बन क्षेत्राधिकारी मदन लाल आर्य को दी, जिस पर उन्होने टीम के साथ नौला में बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है, जरूरत पड़ने पर स्योतरा में भी पिंजरा लगा दिया जायेगा। क्षेत्र में लगातार इन दिनों बाघ के आंतक से ग्रामीण परेशान हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक