रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो की मौत
रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर हीमौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK-अस्कोट में जंगली सुअर ने व्यक्ति पर किया हमला -गंभीर चोटें आईं
पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे
UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद