दिल्ली के दो कांवड़िया गंगोत्री-गोमुख की यात्रा के दौरान नहर में बहे
उत्तरकाशी। दिल्ली के दो कांवड़िया उत्तराखंड में गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर बृहस्पतिवार को उस समय उफनती नहर में बह गए जब मार्ग पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल अचानक बढ़े जलस्तर से टूट गया।
दिल्ली के रहने वाले सूरज और मोनू, चिरबासा नहर पार करते समय पुल टूट जाने से पानी की तेज धार में बह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना घटी वह गंगोत्री से करीब नौ किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर पिघलने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के उपनिदेशक को नदी में बहे कांवड़ियों की तलाश करने और गोमुख में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का निर्देश दिया है।
उन्होंने चिरबासा नदी पर तत्काल वैकल्पिक पुल बनाने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि गोमुख की ओर भोजवासा के पास गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह और अन्य आश्रमों में 35 तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी