धामी के आदेश पर बड़ा एक्शन : 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ जुर्माने की तैयारी

खबर शेयर करें 👉

पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर और हरिद्वार तहसील क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आने पर सभी क्रशरों को सीज कर दिया गया है और करीब 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


निदेशालय के निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने हरिद्वार तहसील के बाडीटीप और लक्सर तहसील के फतवा, महतोली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी में स्थित क्रशरों की जांच की। जांच में सामने आया कि कई स्थानों पर क्रशर परिसर के अंदर ही अवैध खनन किया जा रहा था, जबकि कुछ जगहों पर इसके आसपास अवैध गतिविधियां चल रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


जांच में अवैध खनन और भंडारण के अलावा सीसीटीवी कैमरों का अभाव, टूटी हुई चाहरदीवारी और हरित पट्टी न होना जैसी गंभीर खामियां भी पाई गईं। मौके पर पैमाइश कर सभी इकाइयों को सीज कर दिया गया है और ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।


कार्रवाई के दायरे में लक्सर तहसील के हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर, सिंह स्टोन क्रशर, किसान स्टोन क्रशर, शुभ स्टोन क्रशर, सूर्या स्टोन क्रशर, तुलसी स्टोन क्रशर, नेशनल एसोसिएट, लिमरा इंडस्ट्रीज, दून स्टोन क्रशर, गणपति स्टोन क्रशर और वानिया स्टोन क्रशर शामिल हैं। वहीं हरिद्वार तहसील के मां गंगा स्टोन क्रशर, अलकनंदा स्टोन क्रशर और एसएस स्टोन क्रशर पर भी कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119