तेल टैंकर लेकर चालक-हेल्पर फरार -सिडकुल से गायब हुआ वाहन
सितारगंज। तेल टैंकर लेकर चालक और हेल्पर के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हल्द्वानी निवासी वाहन स्वामी सोमवीर सिंह के अनुसार, सोनीपत (हरियाणा) निवासी चालक मनजीत सिंह और रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी हेल्पर सोनू पाल पिछले करीब एक वर्ष से उनके तेल टैंकर को आंवला, सितारगंज और मेरठ डिपो के बीच संचालित कर रहे थे।
बताया गया कि 23 फरवरी को दोनों चालक-हेल्पर सितारगंज डिपो से मेरठ जाने की बात कहकर निकले, लेकिन रास्ते में ही टैंकर सहित फरार हो गए। इसके बाद उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि चालक और हेल्पर सिडकुल, सितारगंज क्षेत्र से टैंकर लेकर गायब हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश के साथ-साथ टैंकर की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल