अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन सीज-
रामनगर। तराई पश्चिमी वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई में डीएफओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में तराई पश्चिमी की टीम ने बीती देर रात रविवार को अवैध खनन के खिलाफ़ विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के तहत अवैध खनन करते हुए 14 डंपर को सीज किए है।
तराई पश्चिमी वन विभाग के डीएफओ कुंदर कुमार के नेतृत्व में 4 रेंज के रेंजरों के साथ 40 वन कर्मचारियों की सयुक्त टीम का गठन कर रविवार रात से सोमवार सुबह तक चली कार्रवाई में 14 डंपर पकड़कर सीज़ किये गए। वन विभाग की कार्रवाई से खनन की चोरी कर रहे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
तराई पश्चिमी के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि काशीपुर व रामनगर रेंज मे अवैध अवैध खनन की सूचनाएं लंबे समय से मिल रही थी, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा रामनगर व काशीपुर रेंज के क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें 14 वाहन अवैध खनन करते हुए पकड़े गए,सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार