UKnews-एआई से युवती की मांग में सिंदूर भरी तस्वीर बनाकर रिश्तेदारों को भेजी -पीछा कर मारपीट और धमकी देने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर पीछा करने, अभद्रता, मारपीट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से उसकी मांग में सिंदूर भरी तस्वीर तैयार कर पिता और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेज दी। पुलिस से शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर युवती ने अब न्यायालय की शरण ली है।

प्रथम अपर सिविल जज (प्रथम) रुद्रपुर की अदालत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र में महक कोली ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान कोचिंग सेंटर में उनकी दोस्ती आरोपी की बहन से हुई और उसके माध्यम से अनिल रस्तोगी से बातचीत शुरू हो गई। करीब एक महीने बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले ही प्रेम विवाह कर चुका है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर दी जान

आरोप है कि इससे नाराज होकर युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। लगातार परेशान किए जाने पर परिजनों ने युवती को नोएडा भेज दिया, जहां वह मैक्स अस्पताल में नौकरी करने लगी। युवती के मुताबिक, आरोपी वहां भी उसका पता लगाकर पीजी पहुंच गया और हंगामा किया। अस्पताल में रात्रि ड्यूटी के दौरान भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.90 लाख रुपये ठगे

युवती ने आरोप लगाया कि एक अक्तूबर को आरोपी ने एआई की मदद से उसकी मांग में सिंदूर भरी तस्वीर तैयार कर परिजनों और रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर उसे नौकरी नहीं करने देने और शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे

युवती के अनुसार, उसने सात अक्तूबर को ट्रांजिट कैंप थाने और नौ अक्तूबर को एसएसपी को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119