उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा -नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-एआई से युवती की मांग में सिंदूर भरी तस्वीर बनाकर रिश्तेदारों को भेजी -पीछा कर मारपीट और धमकी देने का आरोप

जानकारी के अनुसार, गंगनानी धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

नदी किनारे चार शव मिलने के बाद मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोरों को लगाया गया है। नदी का तेज बहाव बचाव अभियान में चुनौती बना हुआ है। रेस्क्यू टीमें लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य -अवैध हिरासत पर रिमांड भी हो सकती है खारिज : सुप्रीम कोर्ट

हादसे में घायल एक व्यक्ति को मनेरी पुलिस की मदद से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को भी अलर्ट पर रखा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.90 लाख रुपये ठगे

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से घायलों और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। फिलहाल नदी में गिरे वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119