UK-बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत -हादसे के बाद चालक फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अस्पताल में भर्ती बेटे को देखकर बस का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत

पुलिस के मुताबिक, 56 वर्षीय गेंदनलाल निवासी बिलासपुर (रामपुर, यूपी) का बेटा अरविंद कुमार किच्छा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। बुधवार शाम गेंदनलाल बेटे को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद वह किच्छा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होकर कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में गेंदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119