UKnews-टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.90 लाख रुपये ठगे
हल्द्वानी। टेलीग्राम ऐप के जरिए वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 1 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर मुखानी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिठोरिया पर्वतीय कॉलोनी निवासी रेनू जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 29 सितंबर को उनके पास टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के संबंध में एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें घर बैठे काम करने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से धीरे-धीरे उनसे कुल 1 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-एआई से युवती की मांग में सिंदूर भरी तस्वीर बनाकर रिश्तेदारों को भेजी -पीछा कर मारपीट और धमकी देने का आरोप
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास -प्रदेश में मिला पहला स्थान
उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध