बिग ब्रेकिंग…2.4 किलोग्राम चरस बरामद, उधम सिंह नगर के तस्कर को किया बागेश्वर में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। दो लाख चार हजार कीमत की चरस के साथ एसओजी की टीम ने उधमसिंह नगर जिला निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त चरस लेकर महानगरों में बेचने को जा रहा था। चैकिंग के दौरान वह पुलिस के हाथ लगा।    रविवार को वर्ष के पहले दिन पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार बर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जिले में निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सुबह जिले की एसओजी की टीम ने आरे मंडलसेरा बाईपास के समीप मोबिन पुत्र जरीफ अहमद निवासी केलाखेड़ा उधामसिंह नगर की तलाशी कर उसके पास से 2.4 किलोग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुमार ने बताया कि बरामद की गई चरस का बाजार मूल्य दो लाख चार हजार रुपए है। जिसे बेचने के लिए अभियुक्त महानगरों को जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चरस को बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। जिसे जिला न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119