बिग ब्रेकिंग…बेटे ने गला दबाकर की मां हत्या -बेटे को शक था कि मां दे रही है उसे खाने में जहर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर मर्डर कर दिया। हत्यारोपी बेटे को शक था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। पुलिस ने केस दर्ज बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देहरादून के प्रेमनगर में एक युवक ने गला दबाकर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी चंद्रा देवी(55) बेटी के साथ रह रहीं थी।
शुक्रवार रात किसी बात को लेकर बेटे अजय की मां के साथ बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अजय से मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई को मां के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना पर भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अल्सर का मरीज है। उसे इंटरनेट से पता चला कि अल्सर खाने में जहर के कारण होता है। उसे शक था कि मां उसे खाने में जहर दे रही है। इससे वो आपा खो बैठा और मां की हत्या कर दी। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी