बड़ी खबर…14 घरों में आग, छह वर्ष का अबोध बालक जला,चार घोड़े समेत पांच मवेशी जले
सितारगंज। ग्राम पण्डरी के 14 घरों में आग लग गयी। आग की लपटों में छह वर्ष का अबोध बालक जल गया। आग से चार घोड़े समेत पांच मवेशी जलकर गम्भीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के वाहनों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक आग बुझती तब तक इन घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। सोमवार की देर सायं ग्राम पंडरी में बनी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैल गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इन घरों में रह रहे लोग अपना सामान छोड़ जान बचाने को घरों से बाहर भागे। आग की लपटों में छह वर्षीय जीशान पुत्र मो. आसिफ शाह जिंदा जल गया। पुलिस प्रशासन जीशान को अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अग्निकाण्ड में दो घोड़े जलकर गम्भीर रूप से घायल है।
सूचना मिलते ही पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की टीम , सीओ ओमप्रकाश शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, राजस्व उपनिरीक्षक रामअवतार ने मौके पर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। आग से इन परिवारों के घरों में रखी नगदी, दिनचर्या का सामन, कपड़े, खाद्य सामग्री, बिस्तर, बिजली के उपकरण समेत सारा सामन जलकर राख हो गया। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों के रहने के लिए प्राथमिक विद्यालय पण्डरी में इंतजाम किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि इन परिवारों के खाने के लिए इंतजाम किया गया है। आग लगने के कारण अज्ञात हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग