दन्यां आरासलपड़ मोटर मार्ग की मरम्मत को मंजूर हुई बीस करोड़ से अधिक राशि
— गड्ढों में तब्दील जानलेवा बन चुके इस मार्ग का होगा काया कल्प
गणेश पाण्डेय, दन्यां
दन्यां आरासलपड़ मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। पिछले पांच सालों से जीर्ण शीर्ण बन चुकी इस सड़क की मरम्मत का काम शीघ्र आरंभ हो जाएगा।
यह जानकारी जागेश्वर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने देते हुए बताया कि दन्यां आरासलपड़ 31 किमी लंबे मोटर मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण के लिए 20.45 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। विधायक महरा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री गणेश जाेशी सहित केंद्र सरकार का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत इस मोटर मार्ग का निर्माण 2005 में हुआ था। यह मार्ग पिछले पांच सालों से यह मार्ग यातायात के लिए जानलेवा बनचुका था। सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, उपाध्यक्ष बिशन भट्ट, किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रमेश जोशी, अशोक कुमार, डीके जोशी, हरीश दरम्वाल सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री गणेश जोशी, विधायक महरा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार जताया है।
……………..
दन्यां आरासलपड़ मोटर मार्ग के लिए 2045 लाख, जैंती- पिपली मार्ग के लिए 845, थुवासिमल बिनौला -चायखान मोटर मार्ग के लिए 1088 और भनोली जैंती मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए 1564 लाख रूपये स्वीकृत हुए हैं। विधानसभा जागेश्वर क्षेत्र की इन चार सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत होने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी। — मोहन सिंह महरा विधायक जागेश्वर
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग