बड़ी खबर…माणा में निर्माण कार्य के दौरान 57 मजदूर बर्फ में दबे, बचाव व राहत कार्य जारी
चमोली। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिम-स्खलन हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिम-स्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है।
एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है, सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी वहां भेज दिया गया है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटियों में तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ जमा हो गई है। जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत
UK-सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त -सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट