बड़ी खबर..मोतीनगर जीवनदान के पास महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हुए बाइक सवार – अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। रविवार अपराह्न 4:15 बजे के आसपास मोतीनगर से हाथीखाल अपने घर को जा रही महिला को दो बाइक सवार युवकों ने लूट लिया। और बाइक में सवार होकर दोनों भाग गए, पीड़ित ने 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी है, लेकिन अभी तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी

जानकारी के अनुसार मोती नगर में होटल संचालक की पत्नी मोती नगर से अपने घर हाथीखाल जा रही थी कि अचानक मोती नगर स्थित जीवनदान हॉस्पिटल के सामने दो बाइक सवार महिला के पास रुके और कोई पता पूछने लगे, महिला ने बताया कि एक पता पूछ रहा था दूसरे ने गले में हाथ डालकर उसका मंगलसूत्र लूट लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है। होटल संचालक ने बताया कि अभी पुलिस का फोन आया था कि हम घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119