ओवरटेक के दौरान कार की टक्कर, बाइक सवार की मौत
रामनगर। पीरूमदारा से काशीपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को नई बस्ती के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार भवानीपुर निवासी सोहन लाल (61) पुत्र बनारसी लाल, काशीपुर की एक निजी कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वह थारी निवासी मलकीत सिंह के साथ बाइक से ड्यूटी पर काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान नई बस्ती के पास एक कार चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मलकीत सिंह को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा