ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की रंगों भरी होली

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। Graphic Era Hill University के भीमताल परिसर में होली अवकाश के दौरान हॉस्टल में रह रहे अंतरराष्ट्रीय और विभिन्न राज्यों से आए छात्रों के लिए विशेष होली उत्सव का आयोजन किया गया।
अवकाश के बावजूद परिसर में लगभग 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और अन्य राज्यों के विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस रंगों के पर्व को मनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


4 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने हर्बल रंगों से होली खेली। खास बात यह रही कि ये रंग परिसर के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों द्वारा स्वयं तैयार किए गए थे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


उत्सव के दौरान पारंपरिक होली गीतों के साथ-साथ लोकप्रिय पश्चिमी संगीत पर भी छात्रों ने जमकर नृत्य किया। भारतीय और विदेशी संस्कृति का यह संगम परिसर में देखने लायक रहा।


होली के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष लंच की भी व्यवस्था की गई, जिसमें पारंपरिक मिठाई गुजिया समेत कई व्यंजन परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन ने उत्सव के आनंद को और बढ़ा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


छात्रों ने इस आयोजन को अपने हॉस्टल जीवन की सबसे यादगार और खुशनुमा यादों में से एक बताया। अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने विशेष रूप से कहा कि भारत में उनका यह होली अनुभव अनोखा और अविस्मरणीय रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119