हल्द्वानी से नैनीताल जा रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अंजुमन ए इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष व ठेकेदार मो. फारुख सिद्दीकी के युवा पुत्र शाहरुख सिद्दीकी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । 

बताया गया है कि शाहरुख सिद्दीक़ी (उम्र 23) शुक्रवार की शाम हल्द्वानी से अपनी बाइक से नैनीताल की ओर आ रहा था । शाम करीब 8 बजे डोलमार के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया । दुर्घटना की सूचना बाद में वहां से गुजर रहे वाहन स्वामियों ने पुलिस को दी । जिसके बाद ज्योलीकोट चौकी से पुलिस मौके पर गई और घायल को इलाज के लिये हल्द्वानी भिजवाया और शाहरुख के मोबाइल नम्बर से उनके परिजनों को फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी । गम्भीर रूप से घायल शाहरुख की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

उसके शव को शनिवार की अपरान्ह में मल्लीताल पॉपुलर कम्पाउंड स्थित उनके आवास में लाया गया और शाम को बारापत्थर के निकट स्थित कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गोरापड़ाव डकैती कांड में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई -एक और आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119