भाजपा जिला संगठन ने आगामी कार्यक्रमों के लिए गंगोलीहाट में की बैठक- पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट रहे मुख्य अतिथि-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में गंगोलीहाट विधानसभा की बैठक आयोजित हुई।जिसमें विधानसभा में संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखंड गजराज सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

वही जिला प्रभारी गणेश ठाकुराठी ,विधानसभा प्रभारी गिरीश जोशी ,विस्तारक करन पाठक ,विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला ,ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला,ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला,पूर्व प्रमुख बेरीनाग खुशाल सिंह भंडारी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री फ़क़ीर राम टम्टा,कार्यक्रम संयोजक गोकुल गंगोला ,सहित पांचों मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र संयोजक,मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पिथौरागढ़ बसन्त जोशी व महिमन कन्याल ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक