भाजपा नेता सुभाष पाण्डे ने किया जनसम्पर्क-

खबर शेयर करें 👉


शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 2 जनवरी। भाजपा के नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डे ने जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत आज सेल्टा,चापड,कट्योली आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान कई लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली । क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर उन्होंने उनकी जनसमस्याएं सुनी एवं सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्यवाही हेतु वार्ता की व जनता को सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर २०२२ के विधानसभा चुनाव में भा ज पा का साथ देने की अपील की। तत्पश्चात केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की विकास नीतियों से प्रभावित दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल ,नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद सालम निवासी दीपक बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी केशव राम न्याय पंचायत प्रभारी दिवान सिंह नेगी,राजन सिंह नेगी बरिष्ठ कार्यकर्ता दिवान सिंह भंडारी ,कुन्दन बिष्ट,गंगा भट्ट बची सिंह बिष्ट रजनीश अधिकारी मनोज सिंह भीम सिंह महेन्द्र सिंह उम्मेद बर्गली ,किशन अधिकारी ,पान सिंह आदि ऱहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119