UKnews-कार की टक्कर से बाइक सवार 23साल के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खटीमा। पीलीभीत रोड पर ईस्टर फैक्ट्री के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, चंदेली-भंगेली निवासी मंजीत सिंह राना (23) पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह रविवार देर शाम खटीमा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर बाइक संख्या UK06-BK-1738 से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीलीभीत रोड स्थित ईस्टर फैक्ट्री के सामने गली से निकले एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। एंबुलेंस से युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मंजीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता त्रिलोक सिंह का वर्ष 2014 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। मंजीत अपनी मां उमेश्वरी देवी और बड़ी बहन रश्मिका के साथ रहता था। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का जीवनयापन करने में सहयोग करता था। मृतक अविवाहित था।
इधर, पुलिस ने दुर्घटनास्थल से कार और बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू -विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द