UKnews-साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर कार्रवाई -बाल यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी और काठगोदाम पुलिस ने बाल यौन शोषण से संबंधित मामले में कार्रवाई की है। साइबर टिपलाइन से प्राप्त 11 शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में पीड़ित बच्चा और आरोपी दोनों घटना के समय नाबालिग थे। पुलिस ने डिजिटल उपकरणों की जांच में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और अश्लील सामग्री की सर्च व डाउनलोड हिस्ट्री मिलने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एफआईआर संख्या 373/2026 के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा 14/15 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) में मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-कार की टक्कर से बाइक सवार 23साल के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डिजिटल उपकरणों की जांच में मिले अहम साक्ष्य

पुलिस ने जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक लैपटॉप और एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया। डिजिटल उपकरणों की जांच में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो तथा अश्लील सामग्री की सर्च और डाउनलोड हिस्ट्री मिलने की जानकारी दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट पर अश्लील सामग्री खोजता था और नाबालिग बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड कर लैपटॉप में सुरक्षित रखता था। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे को ऐसी सामग्री दिखाकर उसका यौन शोषण किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती

पीड़ित बच्चे और परिजनों की काउंसलिंग

पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर पर अकेले अधिक समय बिताने और अभिभावकों की निगरानी के बिना इंटरनेट का इस्तेमाल करने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नजर रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन और वास्तविक जीवन में सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार के बारे में जागरूक करना जरूरी है। साथ ही बच्चों के साथ विश्वास और संवाद बनाए रखें, ताकि वे किसी भी अनुचित गतिविधि की जानकारी बिना डर के दे सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू -विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

पुलिस ने अपील की कि ऑनलाइन शोषण या यौन शोषण की आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज की जा सकती है, जबकि आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्रवाई करने वाली टीम

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम, हेड कांस्टेबल कुंदन कठैत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेल, कांस्टेबल भान प्रताप औली, हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह गाड़िया और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119