सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग

खबर शेयर करें 👉

-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सड़क को दो लेन में चौड़ा करने और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हस्तांतरित करने का किया अनुरोध

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मोहान, भतरौजखान, भिकियासैंण, मौसी और चौखुटिया मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, रानीखेत से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हस्तांतरित करने तथा इसके दो लेन में चौड़ीकरण की कार्रवाई प्राथमिकता से कराने का अनुरोध किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू -विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

सांसद अजय भट्ट ने पत्र में कहा कि यह मार्ग कुमाऊं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसका उपयोग स्थानीय आवागमन के साथ पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए भी किया जाता है। रानीखेत समेत आसपास के क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि सड़क की सीमित चौड़ाई और लगातार बढ़ते यातायात के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से यातायात सुगम होगा और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर कार्रवाई -बाल यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज

पत्र में बताया गया है कि इस मार्ग के विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा चुकी है। इसके साथ ही वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी गतिमान है। प्रस्तावित योजना के तहत लगभग 101 किलोमीटर लंबे मार्ग को दो लेन में विकसित करने की तैयारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप -इमीग्रेशन कार्यालय सील

सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री से मार्ग के सामरिक, आर्थिक और पर्यटन संबंधी महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के रूप में विकसित करने, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हस्तांतरित करने तथा चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119