1.29 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार-
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान 1.29 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस कप्तान द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं रोकथाम तथा नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस निरंतर छापेमारी एवं चैकिंग अभियान कर रही है।
शनिवार को चैकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति द्यांगण से आरे बाईपास रोड में बरसाती नाले के पास भतरौला गांव से 200 मीटर पहले हर सिह पुत्र मंगल सिह निवासी ग्राम गासी थाना कपकोट जनपद- बागेश्वर उम्र- 52 वर्ष से पूछताछ/चैक किये जाने पर उसके कब्जे से 1.29 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई । पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट