अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अजय वर्मा बने पहले मेयर
भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा नगर निगम की मेयर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ भाजपा ने अल्मोड़ा नगर निगम में अपनी पहली बड़ी सफलता का स्वाद चखा है। यह जीत न केवल भाजपा के लिए बल्कि अल्मोड़ा के राजनीतिक परिदृश्य में भी एक नया अध्याय है। इससे पहले भाजपा कभी भी पालिकाध्यक्ष की सीट पर काबिज नहीं हो सकी थी, लेकिन इस बार नगर पालिका से उच्चीकृत होकर बने नगर निगम में भाजपा ने अपने उम्मीदवार अजय वर्मा को मैदान में उतारा और अजय विजयी रहे।
भाजपा ने इस बार सीधे-सादे, विनम्र और जनप्रिय छवि के व्यक्ति अजय वर्मा को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया। पार्टी का यह दांव सफल साबित हुआ। अजय वर्मा की छवि और उनकी लोगों के बीच मजबूत पकड़ ने भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय मतदाताओं ने उनके व्यवहार को सराहा और भाजपा को पहली बार अल्मोड़ा नगर निगम की बागडोर सौंपी। ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले अजय वर्मा वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में सामान्य सीट पर भी दावेदारी कर चुके हैं हालाँकि तब उन्हें काफी नजदीकी हार का सामना करना पड़ा था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज