कांग्रेस पार्टी की एकजुटता से ही पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई: सती-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 13 मार्च । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एड केवल सती ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की एकजुटता से ही पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अल्मोड़ा में हुई जनसभा का भी कोई असर नहीं हो पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

सती ने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि इस चुनाव में अनेक शीर्ष नेताओं की पराजय हुई लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी प्रतिष्ठा कम हुई है हार से किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। सती ने कहा कि कुछ भाजपा के नेता जीतने के बाद शीर्ष नेताओं का मूल्यांकन गलत कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। सती ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर ही पार्टी आने वाले चुनावों में भी सफलता प्राप्त कर सकतीं हैं। प्रदेश में इस हार को चुनौती मानते हुए शीर्ष नेताओं को शीघ्र ही आवश्यक बैठक बुलाकर नई रणनीति तय करनी चाहिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119