रसोई गैस रिसाव से मकान में ब्लास्ट 7 लोग झुलसे, पांच गंभीर-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। गणाई गंगोली तहसील राजस्व ग्राम गुणाकीटान के तोक तपोवन में जगदीश चन्द्र भट्ट  के मकान जिसमें किराये पर नेपाली मूल के लोग निवास करते हैं। रात्रि सिलेंडर रिसाव होने के कारण  मंगलवार उसमें बिजली का बटन ऑन करने पर विस्फोट होने हो गया। जिसमें कमला देवी उम्र 32 वर्ष, मान बहादुर उम्र 23 वर्ष  शारदा 19 वर्ष, संजना 14 वर्ष, वीरेंद्र 17 वर्ष, कृष्णा 20 वर्ष, संजू 15 वर्ष झुलस गए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई ले जाया गया था, जहाँ से उन्हें कृष्णा व संजू को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया। शेष लोगों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। इधर ब्लास्ट इतना भंयकर था की मकान के छत में दरारें आने के साथ खिड़की और दरवाजे तक टूट गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और उनके द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119