हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए हवालबाग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
अल्मोड़ा। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम प्रत्येक नगर एंव ब्लाक में पूर्ण जोश के साथ चलाने के क्रम में आज हवालबाग प्रथम के ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में न्याय पंचायत खूँट- धामस में बॆठक आयोजित की गयी।
बॆठक में ब्लॉक के प्रभारी प्रदीप बिष्ट अमर द्वारा काँग्रेस कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग से जनता के बीच हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्दश दिये। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र ऒर प्रदेश में भाजपा की सरकारें सत्तारूढ़ हैं। जो , कि जनता के बीच नफरत फॆला रहे हैं युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय उनके द्वारा दी गयी परीक्षाओं को सरकार के गॆर जिम्मेदार रवॆये के कारण लीक कराया जा रहा हैं। पर्वतीय जनपदों की उपेक्षा सबसे ज्यादा भाजपा शासनकाल में हो रही हैं। प्रदेश में महंगाई चरम पर हैं। जनता का हर तबका काफी परेशान हैं। इसलिए जनता के विश्वास को दुबारा पॆदा करने एंव जनहितों के लिए मजबूत पॆरवी के लिए काँग्रेस पार्टी ये अभियान चला रही है। पार्टी सभी वर्गों को जोड़कर जनविश्वास हासिल करेगी।
सहप्रभारी राजेन्द्र बोरा ने कहा कि ये यात्रा दो माह तक ब्लाक के भीतर चलायी जायेगी ऒर इस कार्यक्रम के माध्यम से जन समस्याओं का भी समाधान कराया जायेगा।
अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए हर काँग्रेस कार्यकर्ता को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी हैं। तभी यात्रा को अभूतपूर्व सफल बनाया जायेगा, यात्रा के प्रथम चरण में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को ब्लाक मुख्यालय में हाथ से हाथ जोडों यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा।
बॆठक में ललित चन्द्र पन्त, चन्दन भॊज, पूर्व सदस्य जिला पंचायत बिशन सिंह बिष्ट, आशुतोष कनवाल, लाल सिंह, महेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, रमेश सिंह लटवाल, मनोज बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत आनन्द सिंह, भूपेश बिष्ट, सोनू बिष्ट, सॊरभ बिष्ट, हयात सिंह, शेर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेश लाल, प्रेम लाल, किशन सिंह, मोहित सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा काँग्रेस कार्यकर्ता मॊजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध