खण्ड शिक्षा अधिकारी ने की निशुल्क पाठ्य पुस्तकों वितरण की समीक्षा-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। विकासखण्ड सल्ट में खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र शाह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण के उपरान्त उन्होंने सभी कार्यालय के कार्मिको की एक आवश्यक बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में ब्लाक समन्वयक दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे, उन्होंने निशुल्क पाठ्य पुस्तको के वितरण की समीक्षा की और कहा कि छात्र हित को देखते हुए,प्रत्येक छात्र के पास पाठ्य पुस्तके पहुंचाना हमारा प्रथम लक्ष्य है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यो,प्रधानाध्यापको और संकुल समन्वयको को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी तीन दिन के भीतर अवशेष पुस्तको के वितरण की कार्यवाही करें और जो पुस्तके कार्यालय को प्राप्त हो गई हैं,उन्हें यथाशीघ्र खण्ड कार्यालय से सम्बंधित ले जाना सुनिश्चित करे।कार्यालय के जितने भी विभागीय लम्बित प्रकरण हैं,सभी प्रकरणो पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय काफी गम्भीर दिखे।उन्होंने सभी लम्बित प्रकरणो की यथासमय पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119