फांसी पर लटका मिला कंपनी के मैनेजर का शव
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय आकाश सिंह पुत्र राजनेत सिंह निवासी ग्राम गनीपुर डबरहा तिलकहरा जिला आजमगढ़ यहां नौकरी करते थे। उनका ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर में है और वह टीपी नगर परिसर में ही कंपनी कार्यालय के पास ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। सोमवार सुबह उनके ऑफिस नहीं पहुंचने पर कंपनी का कर्मचारी रामवीर सिंह उनके कमरे में गया। जहां आकाश का शव पंखे पर फंदे में लटका मिला। कंपनी कर्मचारी ने तत्काल टीपीनगर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश सिंह को फंदे से उतारकर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर सोमवार देर रात परिजन हल्द्वानी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सौंप दिया।
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इससे पता चला है कि उसकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस को इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग