नैनीताल जिले में भारी बारिश रेड अलर्ट जारी, जिले के समस्त स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को नैनीताल जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने का अंदेशा जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार को जिले के समस्त स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक बुधवार को जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी स्कूल (कक्षा १ से १२ तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थान) एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश