नैनीताल आने वाली हर गाड़ी का हिसाब-किताब अब पुलिस रिकॉर्ड में होगा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल आने वाली हर गाड़ी का हिसाब-किताब अब पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज होगा। पुलिस शीघ्र नैनीताल आने-जाने वाले सात रास्तों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डिंग (एएनपीआर) कैमरे लगाने जा रही है। जिससे पर्यटन नगरी में वाहनों के दबाव का स्थिति का पता लगेगा और व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकेगा। यह कदम पुलिस विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण, पर्यटकों की संख्या का अनुमान और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

एएनपीआर कैमरे कालाढूंगी, काठगोदाम, बारहपत्थर, हनुमानगढ़ी, कैंची धाम रोड, भीमताल और खैरना जैसे प्रमुख प्रवेश मार्गों पर लगाए जाएंगे। ये कैमरे एआई आधारित होंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से स्कैन करेंगे। इससे वाहन की पहचान, मालिक की जानकारी और गतिशीलता का डेटा कंट्रोल रूम तक पहुंच सकेगा। प्रत्येक कैमरे की लागत लगभग 2.5 से 3 लाख रुपये होगी। इनकी स्थापना के लिए पुलिस ने जिला विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही कैमरों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

अपराध की रोकथाम में भी इस कदम के बाद सहायता मिलेगी, क्योंकि चोरी के वाहनों की पहचान और उनके मूवमेंट की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी। गाड़ियों से पर्यटकों का लगेगा अंदाजा गाड़ियों की संख्या पता लगाने के लिए स्थापित किए जाने वाले कैमरों से पुलिस पर्यटकों की संख्या का भी पता लगा सकेगी। हालांकि यह सटीक नहीं होगा लेकिन तकरीबन संख्या पता लग सकेगी। नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ जाने का भी पुलिस को पता लगेगा और वाहनों का रूट डायवर्ट या उन्हें रोका जा सकेगा।

एएनपीआर कैमरे लगाने का प्रस्ताव हमने भेजा है। डीडीए से हमें स्वीकृति मिलनी शेष है। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था ठीक होगी बल्कि अपराध रोकथाम में भी मदद मिलेगी। डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119