ब्रेकिंग…उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि कथित हमला रात 8:45 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि अरबाज और आबिद (उम्र 25 से 30 वर्ष) को कई गोलियां लगीं। अधिकारी ने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आबिद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय टिर्की ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरबाज पर आपराधिक मामले दर्ज थे और आबिद के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शूटर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण और अन्य जांच की जा रही है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119