ब्रेकिंग…पुलिस पर फायर करने का आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक व खोखा बरामद
अल्मोड़ा। 15.12.2022को फायर स्टेशन अल्मोड़ा में नियुक्त फायरमैन धीरेंद्र सिंह रात्रि समय 10:00 से 2:00 बजे तक अपनी ड्यूटी में तैनात था। समय 11:30 से 12:00 के मध्य एक व्यक्ति जगदीश सिंह बोरा द्वारा ड्यूटीरत फायरमैन धीरेंद्र सिंह के पोस्ट पर आकर दरवाजा खटखटाया गया। फायरमैन धीरेन्द्र सिंह द्वारा दरवाजा खोलने पर जगदीश सिंह उपरोक्त द्वारा अपनी दो नाली बंदूक को ड्यूटीरत फायरमैन की कनपट्टी में लगा* दिया गया, फायरमैन द्वारा सतर्कता दिखाते हुए तेजी से बंदूक को हाथ से झटककर अपनी कनपट्टी से हटाया गया तब तक बंदूक से फायर हो गया जो फायरमैन के पीछे दीवार पर लगा इस फायरिंग की घटना में फायरमैन धीरेन्द्र सिंह सकुशल बच* गया, स्वंय को बचाने में उसके हाथ पर चोट लगी व मोबाईल भी क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग करने के उपरान्त जगदीश सिंह बोरा मौके से भाग गया। ड्यूटीरत फायर मैन धीरेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर अभियुक्त जगदीश सिंह बोरा के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में भादवि के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया व विवेचना चौकी प्रभारी एनटीडी बिशन लाल के सुपुर्द की गयी।
उक्त घटना के संज्ञान में आने पर प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी व विवेचक/चौकी प्रभारी एनटीडी बिशन लाल को शीघ्र अभियुक्त को मय अस्लाह के गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया*।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में *अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश व सुरागरसी-पतारसी कर उसके घर हीराडुंगरी अल्मोड़ा पर दबिश दी गयी* तो अभियुक्त अपने घर पर ही मौजूद मिला, पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पुलिस टीम ने घेरकर आवश्यक बल का प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा फायरिंग में प्रयुक्त दो नाली लाईसेन्सी बंदूक को एक खोखा 12 बोर सहित बरामद कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मामले में विवेचना से प्रकाश में आये तथ्य–
अभियुक्त जगदीश सिंह बोरा की पत्नी प्रभा बोरा फायरमैन धीरेंद्र सिंह के रिश्ते की गांव की बहन है तथा जगदीश सिंह उपरोक्त भूतपूर्व सैनिक है। जगदीश सिंह बोरा उपरोक्त दिनांक 15.12.2022 को NTD स्थित होटल राजराजेश्वरी में विवाह पार्टी में गया हुआ था। इसी पार्टी में फायर स्टेशन अल्मोड़ा में तैनात फायरमैन अनिल चंद भी अपने पत्नी व बच्चों के साथ गया हुआ था। फायरमैन अनिल चंद जो कि मूल रूप से बनबसा चंपावत का निवासी है, जिसके साथ जगदीश सिंह बोरा का कुछ विवाद हुआ था। इसी विवाद को दिल में लेकर और यह जानते हुए कि अनिल चंद फायर सर्विस में तैनात है। जगदीश सिंह बोरा उपरोक्त अपने घर में गया और अपनी दो नाली बंदूक लेकर फायर स्टेशन एनटीडी अल्मोड़ा में पहुंचा* और ड्यूटीरत फायरमैन धीरेंद्र सिंह पर उसकी पोस्ट में जाकर फायर कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
जगदीश सिंह बोरा उम्र-41 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी बीरशिवा स्कूल रोड, हीराडूंगरी एनटीडी, अल्मोड़ा।
पुलिस टीम
प्रभारी चौकी एनटीडी बिशनलाल हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, चौकी एनटीडी कांस्टेबल हरीश राठौर,चौकी एनटीडी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग