ब्रेकिंग न्यूज…हल्द्वानी से काशीपुर घूमने गए चार युवकों में से एक युवक मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास महादेव नहर में नहाते समय पानी में डूबा
हल्द्वानी । हल्द्वानी से काशीपुर घूमने गए चार युवकों मैं से एक युवक मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास महादेव नहर में नहाते समय पानी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने पुलिस की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू करवा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा से छुट्टी पर सेंट्रो कार से काशीपुर घूमने आये थे चार युवकों में से एक युवक महादेव नहर में नहाते समय डूब गया। डूबे हुए युवक का नाम कामिल उम्र 18 वर्ष बताया जा है। युवक के डूबने की खबर मिलते ही नहर के पास लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। युवक के परिजनों को उसके दोस्तों ने सूचित कर दिया है। पुलिस डूबे युवक के मित्रों से जानकारी ले रही है वही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने अन्य लोगों से आग्रह किया कि वर्तमान में नदी नालों व नहर में पानी का जलस्तर काफी तेज होने की वजह से उनके नजदीक ना जाएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता