ब्रेकिंग…दूल्हे ने अपनी बारात में शराब पीकर मचाया उत्पात, शादी छोड़ दोस्तों के साथ गया शराब पीने
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आई बरात चर्चा का विषय बनी हुई है बताया जा रहा है कि दूल्हा अपने ही बरात में जमकर शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। यही नहीं शराब के नशे में दूल्हा पांच नगद और कार की डिमांड के साथ-साथ अपने दोस्तों के पार्टी के लिए पैसा भी मांगने लगया। काफी हंगामे के बाद दूल्हा मंडप छोड़ वहां से फरार हो गया।
मामला देर रात का है जहाँ बिठौरिया क्षेत्र निवासी एक युवक की शहर की ही एक युवती के साथ शादी तय हुई थी। कल रात गाजे- बाजे के साथ बारात गैस गोदाम स्थित एक बारात घर पहुंची।दुल्हन पक्ष की ओर से बारात का स्वागत किया गया। आरोप है कि जयमाला की रस्म के दौरान नशे में धुत दूल्हा अपना आपा खो बैठा दूल्हे और उसके दोस्तों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शराब के नशे में होने के बाद भी दल्हन पक्ष ने सब कुछ सहकर जयमाला की रश्म पूरी कराई, लेकिन दूल्हा इसके बाद अपने दोस्तों के साथ बारात छोड़ शराब पीने चला गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा