वनकर्मी के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
रामनगर में वनकर्मी के बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से लटकते देख आननफानन में स्वजन उसे उपचार के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे, मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानीखेत रोड लोक निर्माण विभाग कार्यशाला के समीप रहने वाले भगत सिंह राणा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज मेंं रेंजर के चालक के पद पर तैनात हैं। शनिवार को घर में उनका पुत्र 21 वर्षीय अर्जुन राणा व उसकी नानी व दादी थीं। दोपहर बाद अर्जुन ने अपने कमरे के भीतर से दरवाजा बंद कर लिया।काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से स्वजनों ने हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली तो नजारा देखकर उनकी चीखें निकल गईं।अर्जुन फंदे से लटका हुआ था। चीखें सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए।
आननफानन में उसे नीचे उतारा और उसे लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चिकित्सालय पहुंचे कोतवाली के एसआई नीरज चौहान ने स्वजनों से घटना की जानकारी ली।एसआई नीरज चौहान ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मृतक युवक नशे का आदि था। वह नशा करने लगा था। माना जा रहा है कि नशे में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि जांच में युवक की मौत की जो भी वजह सामने आएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर