ब्रेकिंग…तीन दिवसीय मुनस्यारी महोत्सव का सीएम धामी ने किया उद्घाटन
पिथौरागढ़। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय मुनस्यारी महोत्सव का आगाज हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यहां की लोक संस्कृति को वैभवशाली बताते हुए कहा कि इस तरह के महोत्सव से लोगों को एकजुटता का बल मिलता है। उन्होंने महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत को याद करते हुए कहा कि जोहार घाटी ने अनेक ख्याति प्राप्त रत्न दिए हैं।
सीएम धामी ने हिमनगरी की सुंदरता की सराहना करते हुए अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बचपन के दिनों में अक्सर वे यहां आया करते थे। उन्होंने सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को प्रहरी बताया और कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इससे पूर्व विधायक हरीश धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने बाजार में कलश यात्रा भी निकाली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग