ब्रेकिंग…अल्मोड़ा नगर में आज भी लागू रहेगी वन वे व्यवस्था, ट्रैफिक देखकर करें यात्रा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने आज यानी रविवार को अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। एसएसपी ने बताया कि आज परीक्षा के मद्देनजर नगर में अधिक वाहनों के आने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

इसी को देखते हुए आज अन्य दिनों की तरह नगर में वन वे यातायात व्यवस्था जारी रहेगी। दरअसल, अल्मोड़ा नगर में रविवार को अन्य दिनों में वन वे व्यवस्था में छूट मिलती थी। लेकिन आज परीक्षा को लेकर वन वे व्यवस्था यथावत लागू रखने का निर्णय लिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119