ब्रेकिंग…अवैध तमंचा एवं स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता/ सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान नानक सागर बैराज के पास से बलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ज्ञानपुर गौड़ी थाना नानकमत्ता के कब्जे से 4.9 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन, वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग बंद -सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

संजय सिंह राणा पुत्र जगत सिंह निवासी थाना नानकमत्ता के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके आधार पर धारा 3/25 आज एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई लक्ष्मण जोशी, संजय कुमार, का. प्रवीण कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119