बस व अज्ञात वाहन की टक्कर में बस चालक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। बस व अज्ञात वाहन की टक्कर मे बस चालक की मौत हो गई। मौकें पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विगत दिवस देर शाम नीजि स्कूल रूद्रपुर का बस चालक रघुवीर (42) पुत्र रामस्वरूप निवासी नया गांव थाना पटवई रामपुर यूपी पिछले कई वर्षो से स्कूल बस चलाता था। सोमवार को वह बस से स्कूल के बच्चें छोड़ने खटीमा आया था। वापस रूद्रपुर लौटतें समय सितारगंज रोड लोहियापुल के पास अज्ञात वाहन ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस चालक रघुवीर की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस टीम ने मृतक बस चालक के शव कब्जे मे लेकर मोर्चरी मे रखवा दिया। वही घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक व मृतक के परिजनों को दी। मंगलवार को मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुच गये, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी पूजा, पुत्र राहुल, रोहित व श्रवण को रोता बिलखता छोड़ गया। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119