बस चालकों की हड़ताल सोमवार को भी जारी, ट्रक चालक बोले -अब दूसरा काम पकड़ेंगे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बस चालकों की हड़ताल से सोमवार को रोडवेज की आय में 50 फीसदी असर पड़ा है। तीनों रीजन में करीब एक करोड़ रुपये की कमाई कम होने का अनुमान परिवहन निगम लगा रहा है। वहीं सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए काठगोदाम डिपो की एक वॉल्वो बस रवाना हुई थी। इसके बाद एक साधारण बस भी दिल्ली के लिए निकली। वहीं काठगोदाम डिपो की ही चार बस नैनीताल और दो बस टनकपुर के लिए भी चली।

निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि बस संचालन बंद रहने से करीब एक करोड़ रुपये की आय कम होने का अनुमान है। वॉल्वो बसों के जाने के पीछे निगम प्रबंधन के पत्र का हवाला दिया जा रहा है। जिसमें अनुबंधित संचालकों को निगम प्रबंधन ने बस न चलाने पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।   –ट्रक चालक बोले, अब दूसरा काम पकड़ेंगे  ट्रक चालक का कहना है कि हिट एंड रन के नए नियम ने संकट पैदा कर दिया है। अब गाड़ी चलाने में डर लग रहा है। इससे बेहतर होगा कि कोई और काम पकडेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119