चोरी की बढ़ती वारताओं सभी पूर्ववर्ती मामलों का तत्काल खुलासा करने की मांग
अल्मोड़ा। 29जुलाई यहां धारानौला क्षेत्र में गत रात्रि दुकानों में हुए चोरी के प्रयास व पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा नही होने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही पुलिस व प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करके चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि नगर क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल से। सबसे चिंताजनक पहलू तो यह है कि पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा भी पुलिस अब तक नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि बाजार में जहां सीसीटीवी लगे भी हैं, वहां भी चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। आवश्यकता है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को संजीदगी से लेते हुए तत्काल मामलों का खुलासा करते हुए व्यापारियों को यह विश्वास दिलाये कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि गत रात्रि भी धारानौला क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करने का प्रयास किया। जिसका अहम कारण ही यह है कि चोरों के मन में भी अब पुलिस का भय नही रह गया है और बेखौफ वारदातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सभी चोरियों की घटनाओं का खुलासा नही हुआ तो देवभूमि उदयोग व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महासचिव राम र्प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग