सड़क किनारे खंती में मिला अज्ञात युवक का शव करीब दो दिन पुराने शव का काफी हिस्सा गल चुका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
सितारगंज। सड़क किनारे खंती से युवक का शव बरामद हुआ है। शव खंती में भरे बरसाती पानी में उतरा रहा था। शव पुराना होने से गल चुका है। अभी युवक के शव की पहचान नही हो सकी है। शव के कपड़ों से कोई भी पहचान से जुड़ा सामान नही मिला है। पुलिस आसपास के थानों में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। गुरुवार की शाम बघौरा ग्रामसभा के तुर्कातिसौर तिराहा के पास खाली खेत में मवेशी चराते बालक को युवक का शव दिखायी दिया। उसने तुरंत ही आसपास के लोगों को बताया। ब्लॉक प्रमुख पति पलविंदर सिंह औलख को मामले की जानकारी दी गई। इस पर पलविंदर सिंह ने एसएसआई सुधाकर जोशी को सूचना दी। एसएसआई, कस्बा प्रभारी एसआई गंगाराम गोला व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस टीम ने नाले में पड़ी क्षत विक्षत लाश को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि लाश सड़ गल चुकी है। शव करीब दो दिन पुराना होना प्रतीत होता है। युवक की आयु करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। अज्ञात शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव के क्षत-विक्षत अवस्था में होने से उसके शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं दिख रहे हैं। शव को पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार